Mathura में Omaxe Mall की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, कई अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

मथुरा जिले के वृंदावन के रुक्मणि विहार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की शटरिंग गिर जाने से तीन मजदूरों की मृत्यु हो गई तथा कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में रुक्मणि विहार में ओमेक्स मॉल के नाम से बन रही एक बहुमंजिला इमारत में सुबह सात बजे चौथी मंजिल का लिंटर डालते समय शटरिंग गिर जाने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए।

दो अन्य ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन दोनों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के त्वरित प्रतिक्रिया दल के प्रभारी डॉ. भूदेव प्रसाद ने बताया कि दोनों अज्ञात मजदूरों की आयु भी लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच है।

उनके अलावा वृन्दावन के सौ शैया चिकित्सालय में लाए गए पश्चिम बंगाल निवासी दिलदार सिंह (40) की स्थिति बेहद नाजुक देखते हुए उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य कई मजदूरों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। मृतक शिवराम की रिश्तेदार मनीषा ने बताया कि शिवराम छह अगस्त को वृन्दावन पहुंचे तथा सात अगस्त से काम कर रहे थे।

‘‘तीन साल से निर्माणाधीन मॉल के मालिक दिन-रात लगातार काम करवा रहे थे। रात की शिफ्ट खत्म होने से पहले ही सुबह यह हादसा हो गया। हमें न्याय चाहिए।’’ मॉल के प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि उस साइट पर चार दर्जन से अधिक मजदूर व कारीगर काम कर रहे थे, परंतु रात में कुछ ही काम पर आए थे।

उन्होंने कहा कि छत पर कंक्रीट डालते समय छज्जे की शटरिंग गिरने से यह हादसा हो गया। ‘‘हम पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ।’’ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि इस हादसे में अभी तक तीन मजदूरों की मौत होने की पुष्टि हुई है। एक नेपाल का है और दो अन्य पश्चिम बंगाल के निवासी हैं।

गंभीर रूप से घायल एक अन्य मजदूर भी पश्चिम बंगाल से है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग ने घटनास्थल पर पूरी तरह से छानबीन कर ली है और अब कोई अन्य मजदूर वहां दबा हुआ नहीं है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

मृत मजदूरों में से एक नेपाल मूल का बताया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

POCSO Court ने Tamil Nadu में 4 नाबालिगों के उत्पीड़न के मामले में उपदेशक को दी मौत की सजा

पैलेट गन से घायल छात्र को लेकर थाने पहुंच गए राहुल गांधी, पुलिस पर लगाया FIR नहीं दर्ज करने का आरोप

मुनीर को दी परमाणु की चाबी, तुर्किए-चीन के आर्मी कार्गो प्लेन वेपन लेकर पहुंचे! आखिर पाकिस्तान में क्या बड़ा खेल चल रहा है?

Delhi MPD 2047: शहर के 1,459 विरासत स्थल गंभीर खतरे में, संरक्षण के निर्देश