Nitish Kumar से केन्द्रीय मंत्री Chirag Paswan ने की मुलाकात, Bihar में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटनाओं पर की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2024

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री बनने के बाद रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहली बार मुलाकात की। पासवान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री से मुलाकात की अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद आज पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।

इसे भी पढ़ें: Kulgam में आतंकवादियों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में Indian Army के दो जवान शहीद, छह आतंकवादी भी मारे गए

पासवान ने लिखा, ‘‘इन दिनों बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने की घटनाएं सामने आ रही है इसको लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष चिंताएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द इन विषयों को लेकर संबंधित विभागीय कार्यवाई की जाएगी।’’

इसे भी पढ़ें: भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में लोगों का उत्साह,उत्कृष्ट कार्य हमारी सबसे बड़ी ताकत: PM Modi

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सूत्रों ने कहा कि पासवान ने बुधवार को होने वाले रूपौली विधानसभा सीट के उपचुनाव में कुमार को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है। यह उपचुनाव विधायक बीमा भारती के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर हो रहा है। कुमार ने जद(यू) से कमलाधर प्रसाद मंडल को इस सीट से टिकट दिया है। पासवान रविवार दोपहर एक रैली को संबोधित करने वाले हैं, जिसमें उनके साथ केंद्रीय मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी भी होंगे।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे