Hathras में न्याय की मांग ने लिया हिंसक मोड़! थाने पर पथराव और चक्काजाम के मामले में 12 महिलाओं समेत 26 गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Feb 10, 2026

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में पुलिस ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मुरसान कोतवाली पुलिस ने एक सड़क हादसे के बाद हिंसक प्रदर्शन करने, थाना परिसर पर पथराव करने और यातायात बाधित करने के आरोप में 26 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 12 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, रविवार को किला मढैया में अर्टिगा गाड़ी की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद वाहन चालक व उसमें सवार दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया और सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना से गुस्साए बच्चे के परिजनों और ग्रामीणों ने बाद में मुरसान कोतवली के सामने सड़क पर यातायात जाम कर दिया। पुलिस लोगों को अपने द्वारा की गई कानूनी कार्रवाई से अवगत करा रही थी, तभी कुछ लोगों ने रेलवे लाइन के पत्थरों से थाने पर पथराव कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में 51 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Police Explosives Recovered | छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के ठिकाने का भंडाफोड़, 65 बीजीएल सेल जब्त

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सादाबाद के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित पाठक के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना मुरसान को पथराव करने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने बताया कि सोमवार को थाना मुरसान पुलिस ने यातायात जाम और पथराव करने वाले 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, ‘‘कोतवली के सामने हंगामा करने वालों की पहचान की जा रही है। अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें 12 महिलाएं हैं।’’ उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य