केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने की CM नीतीश से मुलाकात, बंगाल में बिहार के छात्रों से दुर्व्यवहार का उठाया मुद्दा

By अंकित सिंह | Sep 27, 2024

बिहार के सीएम नीतीश कुमार से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुलाकात की है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब बंगाल में बिहारी छात्रों के साथ हुई अभद्रता से राज्य की राजनीति गर्म है। मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने कहा कि हमारी बैठक का विषय बिहार में चल रही योजनाएं थी, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण विषय था पश्चिम बंगाल में बिहार के छात्रों के साथ किस तरह क्रूर व्यवहार किया जा रहा है। मैं हमेशा यह मुद्दा उठाता हूं कि दूसरे राज्यों में बिहारियों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: परीक्षा देने गए बिहार के छात्रों से बंगाल में मारपीट, भड़के गिरिराज, कहा- ममता सरकार में रोहिंग्या मुसलमानों का रेड कार्पेट पर होता है स्वागत

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बिहार के दो अभ्यर्थियों को कथित तौर पर धमकी देने और उनके साथ बदसलूकी को लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस घटना से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेताओं ने इस घटना की निंदा की एवं तत्काल कार्रवाई की मांग की। बिहार के दोनों छात्र सीआईएसएफ की नौकरी के अभ्यर्थी थे। तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि पश्चिम बंगाल देश के हर नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकारों में विश्वास करता है और वह कभी किसी का उत्पीड़न नहीं होने देगा। सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार के इन दो व्यक्तियों के उत्पीड़न, उन्हें डराने-धमकाने और उन पर हमला करने के आरोप में बृहस्पतिवार रात रजत भट्टाचार्य और गिरिधारी राय को गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

RCB की ओपनिंग जोड़ी पर फिर टिकी निगाहें, नेट्स में Phil Salt को बॉलिंग कराते दिखे Kohli

Cyprus में Chess Tournament पर बड़ा विवाद, FIDE के दावों के बीच Koneru Humpy ने नाम वापस लिया

Kylian Mbappe Injury: Real Madrid की मेडिकल टीम की बड़ी लापरवाही, गलत घुटने का होता रहा इलाज

हवाई सफर होगा और महंगा! IndiGo ने दी चेतावनी, बढ़ते Fuel Price से आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ।