लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि, पार्टी और परिवार को साथ रखने में असफल रहा: चिराग पासवान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2021

लोक जनशक्ति पार्टी में मची टूट के बाद चिराग पासवान ने अपनी बात रखी है। चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा कि पापा की बनाई इस पार्टी और अपने परिवार को साथ रखने के लिए किए मैंने प्रयास किया लेकिन असफल रहा। पार्टी माँ के समान है और माँ के साथ धोखा नहीं करना चाहिए। लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है। पार्टी में आस्था रखने वाले लोगों का मैं धन्यवाद देता हूँ। चिराग ने अपनी ट्वीट के साथ एक खत भी साझा किया है। आपको बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के छह लोकसभा सदस्यों में से पांच ने, दल के मुखिया चिराग पासवान को संसद के निचले सदन में पार्टी के नेता के पद से हटाने के लिए हाथ मिला लिया है और उनकी जगह उनके चाचा पशुपति पारस को इस पद के लिए चुन लिया है। लोकसभा सचिवालय ने सोमवार शाम को पारस को सदन में लोजपा के नेता के रूप में मान्यता दी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर