पुजारा का शतक, ससेक्स ने मैच ड्रॉ कराने की उम्मीद जगाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022

डर्बी|  भारतीय टीम में वापसी की कवायद में जुटे चेतेश्वर पुजारा के इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप डिविजन 2 के मौजूदा सत्र के अपने पहले ही मैच में शतक से ससेक्स ने डर्बीशर के खिलाफ फॉलोआन खेलते हुए चौथे और अंतिम दिन मैच ड्रॉ कराने की उम्मीद जीवंत रखी।

डर्बीशर ने पहली पारी आठ विकेट पर 505 रन बनाकर घोषित की थी जिसके जवाब में ससेक्स की टीम पहली पारी में 174 रन पर ढेर हो गई थी और उसे फॉलोआन के लिए मजबूर होना पड़ा था। पुजारा पहली पारी में सिर्फ छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।

ससेक्स की टीम अभी काउंटी चैंपियनशिप डिविजन 2 में आठ टीम में अंतिम स्थान पर चल रही है और उसके सिर्फ पांच अंक हैं। टीम को अपने पहले मैच में नॉटिंघमशर के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

Kusal Mendis के शतक से श्रीलंका ने England को दूसरे ODI में 16 रन से हराया

Marco Jansen Create Record | मार्को जानसेन ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन से हासिल की अनोखी उपलब्धि

Nations League: Cody Gakpo के इंजरी टाइम गोल से Netherlands ने Germany को 1-1 पर रोका

राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की, SIR विवाद के बीच कहा कि उन्हें सरकारी गवाह बनना चाहिए