By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 19, 2025
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को यहां एक विशेष अदालत को बताया कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी में फरार मुख्य आरोपी कारोबारी मेहुल चोकसी भारत नहीं लौटना चाहता है और वह बेल्जियम में प्रत्यर्पण कार्यवाही का विरोध कर रहा है।
ईडी ने तर्क दिया कि आवेदन में एसा कुछ नहीं है जिसे मान लिया जाए और और इसे खारिज कर दिया जाना चाहिए। जांच एजेंसी ने कहा, ‘‘एफईओ की कार्यवाही तभी समाप्त होती है जब वह पेश होता है, इसलिए इसे अभी समाप्त नहीं किया जा सकता। यह विशेष प्रावधान वाला एक विशेष कानून है।