चक्रवात प्रभावित मोजाम्बिक में हैजा फैला,1000 मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2019

मापुतो। मोजाम्बिक के चक्रवात प्रभावित इलाकों में कम से कम 1,052 लोग हैजे से पीड़ित हैं। पिछले चार दिनों में यह संक्रमण तेजी से फैला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को अपनी एक नयी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। चार दिन पहले हैजे के सिर्फ 139 मामले थे। मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक सप्ताह से सैकडों लोग हैजे से पीड़ित हैं, इससे अभी तक सिर्फ एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

अधिकारी तथा सहायताकर्मी महामारी को फैलने से रोकने के लिए बुधवार को टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार हैजा प्रभावित बेइरा शहर में मंगलवार को हैजे की कम से कम 900,000डोज ओरल वैक्सीन पहुंचने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: नेपाल में आंधी-तूफान का कहर, 27 लोगों की मौत 400 घायल

एक वरिष्ठ स्वास्थ अधिकारी यूसीन इस्से ने बताया कि बेइरा में हैजे का टीकाकरण बुधवार से शुरू होगा। हैजे के कुल 1052 मामलों में सर्वाधिक मामले 959 इसी शहर में सामने आए हैं। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह