Honeymoon के लिए करें विदेश की इस सस्ती जगह का चुनाव, यहां की खूबसूरती देख रह जाएंगे हैरान

By अनन्या मिश्रा | Mar 31, 2023

दुनिया के सबसे खूबसूरत द्वीपों में शामिल बोरा-बोरा फ्रांसीसी पोलिनेशिया के दूसरे हिस्से में मौजूद है। यह ड्रीम डेस्टिनेशन के तौर पर भी जाना जाता है। क्योंकि यहां कि सुंदरता में कोई भी बड़ी आसानी से खो सकता है। बोरा-बोरा नीले लैगून, रोमांटिक मौसम, घने जंगलों और छोटे-छोटे द्वीपों से घिरा हुआ है। यह दुनिया के बेहतरीन और रोमांटिक डेस्टिनेशन के लिए काफी फेमस है। यहां पर आप कई तरह की एक्टिविटी डाइविंग, जेट स्किंग आदि भी कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: इन टिप्स को फॉलो कर हॉलिडे को बनाएं शानदार, ऐसे करें पैसों की बचत

मतिरा बीच

बोरा बोरा में घूमने के लिए मतिरा बीच सबसे आकर्षक जगहों में से एक है। यह द्वीप ऑफबीट जगह पर हैं। यहां पर आपको दूर-दूर तक भीड़ नहीं दिखाई देगी। इसी कारण यह शांत जगह कपल्स की पहली पसंद होती है। मतिरा बीच सफेद रेतीले समुद्र तट, हरी-भरी पहाड़ियों और ऊंचे खजूर के पेड़ों से घिरी हुई है। यहां आने वाले पर्यटक इस जगह पर फ्री में लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर आप स्नॉर्कलिंग, स्विमिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

माउंट ओटेमैनू

बोरा-बोरा द्वीप के केंद्र में स्थित माउंट ओटेमानु यहां की फेमस जगह है। माउंट ओटेमानु प्राचीन ज्वालामुखी अवशेष की दो चोटियों में से एक है। यह समुद्र तल से 2400 मीटर ऊपर है। इस जगह पर आप हाइकिंग और बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप भी माउंट ओटेमानु के हवाई नज़ारों का मजा लेना चाहते हैं तो सैर करने के लिए फटाफट निकल जाइए। यहां से आप बोरा-बोरा की खूबसूरती को भी निहार सकते हैं।

बोरा बोरा लैगूनरियम

बोरा बोरा लैगूनरियम में आप समुद्री जीवों के साथ तैरने का मजा ले सकते हैं। यह जगह घूमने के लिहाज से काफी अच्छी है। बोरा-बोरा के पूर्वी किनारे पर स्थित बोरा बोरा लैगूनारियम का पानी कांच की तरह दिखाई देता है। यहां पर आप समुद्र के किनारे सी फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पर स्थित कई प्राइवेट बंगलों में आप अपने पार्टनर के साथ हसीन शामें गुजार सकते हैं।

माउंट पाहिया

माउंट पाहिया को बोरा बोरा में दूसरे सबसे ऊंचे शिखर के रूप में जाना जाता है। यह जगह एडवेंचर प्रेमियों के लिए परफेक्ट है। जिन लोगों को नई-नई जगह पर घूमने का शौक है। उनके लिए यह जगह परफेक्ट है। माउंट पहिया का रास्ता जंगली फूलोंस वनस्पतियों और सुंदर ड्रैगनफलीज़ से होकर जाता है। 

टुपिटिपिटि पॉइंट

बोरा-बोरा के काफी अद्भुत और लोकप्रिय जगहों में शामिल टुपिटिपिटि पॉइंट का नजारा बेहद ही प्यारा और रोमांटिक लगता है। यहां पर आप अपने परिवार, पार्टनर या दोस्तों के साथ घूम सकते हैं। यहां पर अन्य कई जगहों को भी आप अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। टुपिटिपिटि पॉइंट में आप किनकैड गैलेरी, विटाली बोरा पिंट्रे और पैरोइस सेंट पियरे सेलेस्टिन चर्च आदि जगह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

प्रमुख खबरें

CJP और वामपंथियों के विरोध-प्रदर्शन में छात्रों के शामिल होने पर रोक: चौतरफा घिरी विजय सरकार, वापस लिया आदेश

Tamil Nadu | विधायकों के लिए नई कारें, 1 लाख का मासिक भत्ता और 25 लाख का हेल्थ कवर, तमिलनाडु CM विजय का बड़ा ऐलान

Sawan Second Pradosh Vrat 2026: 24 या 25 अगस्त कब है सावन का दूसरा प्रदोष व्रत? जानें सही Date, Puja Muhurat और धार्मिक महत्व

Delhi Police ने दबोचीं Dating App से बुजुर्ग को फंसाकर 1.30 लाख रुपये ठगने वाली दो युवतियां