बाल-बाल हादसे का शिकार होने से बचा हेलीकॉप्टर, आपात लैंडिंग के बाद DGCA ने दिए जांच के आदेश

By अनुराग गुप्ता | Jul 06, 2022

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बालटाल और नुनवान मार्ग पर खराब मौसम के कारण स्थगित अमरनाथ यात्रा को बुधवार को फिर से बहाल कर दिया गया। इसी बीच अमरनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर बाल-बाल हादसे का शिकार होते हुए बचा। ऐसी परिस्थिति में हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तीर्थ यात्रियों से भरे हुए हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग कराई गई है। डीजीसीए ने जांच के आदेश दिए। मौसम खराब होने के बावजूद हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी, जिसके बाद बाल-बाल हादसे का शिकार होते हुए हेलीकॉप्टर बचा है और इसकी अमरनाथ गुफा के पास आपात लैंडिंग कराई गई है।

आपात लैंडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद डीजीसीए ने जांच के आदेश दे दिए। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कितने खतरनाक तरीके से की गई। इसके साथ ही एक शख्स लैंडिंग से पहले यात्रियों को उस स्थान से हटने के लिए कह रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह हेलीपैड्स जहां पर हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई है उसे डीजीसीए की तरफ से कोई क्लियरेंस नहीं मिली है। यही नहीं लैंडिंग के समय पायलट द्वारा प्रदर्शन मानकों को माना नहीं गया है।  

इसे भी पढ़ें: 'सीमा पार लगभग 150 आतंकवादी मौजूद', DGP बोले- अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम 

आठवां जत्था रवाना

कड़ी सुरक्षा के बीच 5,982 तीर्थयात्रियों का आठवां जत्था भगवती नगर आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए बुधवार को रवाना हो गया। आपको बता दें कि अधिकारियों ने खराब मौसम के कारण यात्रा को स्थगित करने के अपने फैसले की समीक्षा की और यात्रा को पुन: बहाल कर दिया।

प्रमुख खबरें

Big B ने दिया KBC 18 में आने का सुनहरा मौका, Google AI की मदद से अब करें रजिस्ट्रेशन

एसबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में बेची 1.42 प्रतिशत हिस्सेदारी, 30 निवेशकों से जुटाए 1,655 करोड़ रुपये

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी की जांच संबंधी याचिकाओं पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

एमसीडी क्षेत्र के करीब 5,000 रेहड़ी-पटरी वालों को पीएम स्वनिधि के तहत मिला 16 करोड़ का लोन