डेड स्किन और टैनिंग हटाएगा Homemade Scrub, छोटी दिवाली पर तुरंत मिलेगा Festive Glow

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 06, 2026

छोटी दिवाली पर महिलाएं अपना स्किन केयर जरुर करती है। छोटी दिवाली यानी रुप चौदस के समय महिलाएं अपने रुप और सुंदरता को निखारने में मदद करती हैं। कई सारे नुस्खे ट्राई किए जाते हैं। त्योहार की साफ-सफाई और शॉपिंग के चलते महिलाओं को स्किन केयर के लिए खास समय नहीं मिलता है।

लेकिन आप भी छोटी दिवाली के दिन अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए पर ही कोई खास नुस्खा ट्राई कर सकती हैं। आइए आपको टू-स्टेप स्किन केयर रुटीन के बारे बताते हैं। इसके करने से चेहरे की सुस्ती और कालेपन को दूर करने में मदद करेगा।

स्टेप 1: कॉफी और मसूर दाल से बनाएं इंस्टेंट होममेड स्क्रब

अगर आप चेहरे की डेड स्किन और टैनिंग हटाने के लिए कॉफी और मसूर दाल का स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

- एक चम्मच कॉफी पाउडर
- एक चम्मच पिसी हुई लाल मसूर की दाल का पाउडर
- एक चम्मच कच्चा दूध
- एक चम्मच ताजा दही  

स्क्रब बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

- सबसे पहले एक कटोरी में कॉफी पाउडर लें और मसूर दाल का पाउडर लें।

- अब इसमें जरुरत के हिसाब से कच्चा दूध और दही मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट को तैयार कर लें।

- इस पेस्ट को अब अपने चेहरे और गर्दन पर कम से कम 5 से 7 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।

- अब हल्का-सा पानी लेकर हाथों की उंगलियों से चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें और फिर सादे पानी से धो लें।

स्टेप 2: बेसन और मलाई से तैयार करें ग्लोइंग फेस पैक

स्क्रब करने के बाद चेहरे को पोषण दें और नेचुरल चमक के लिए इस आसान होममेड फेस पैक को लगा सकती हैं।

-दो चम्मच बेसन
-चुटकी भर कस्तूरी हल्दी या घर की हल्दी
-एक चम्मच ताजा मलाई
-आधा चम्मच गुलाब जल

फेस पैक बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

- सबसे पहले इन सभी सामग्रियों को अच्छे से आपस में मिला लें। फिर एक अच्छा फेस पैक बना लें।

- स्क्रब से चेहरा धोने और पोंछने के बाद, इस पैक को चेहरे पर एक सामान्य रुप से लगा लें।

- करीब इसको 15 मिनट के लिए सूखने दें। फिर कच्चा दूध लेकर चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से चेहरा धो लें

स्किन केयर के बाद इन बातों का रखें ध्यान

- चेहरे को अच्छे से क्लीन करने के बाद गुलाब जल या फिर एलोवेरा तुरंत लगा लें।

- ध्यान रहे फेस पैक लगाने के बाद 2 घंटे तक बिल्कुल धूप में निकलें।

- वहीं, खूब सारा पानी पिएं। अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखें।

प्रमुख खबरें

Green Gas Meter अपडेट के बहाने 32 लाख की साइबर ठगी, Dhanbad से युवक गिरफ्तार

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश