नेपाली प्रधानमंत्री प्रचंड को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने दिया स्वच्छता के संदेश वाला खास तोहफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 03, 2023

इंदौर। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘‘प्रचंड’’ मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे के बाद शनिवार को इंदौर से दिल्ली रवाना हो गए। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां स्थित देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर विदाई के वक्त प्रचंड को उनकी एक तस्वीर भेंट की। इस तस्वीर की खासियत यह है कि इसे कपड़ों की अनुपयोगी कतरनों से तैयार किया गया है। तस्वीर बनाने वाली स्थानीय कलाकार अनीता पाल ने बताया, मैंने इंदौर नगर निगम के चलाए जा रहे एक आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकल) केंद्र में जमा कपड़े की कतरनों से प्रचंड की तस्वीर केवल एक दिन में तैयार की। ये अनुपयोगी कतरनें एक दर्जी ने जमा कराई थीं।

इसे भी पढ़ें: Odisha Train Accident: रेलवे का वो Kavach जो ट्रेनों के टक्कर को रोकता है, जानें कैसे करता है काम

अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम)आरएस मंडलोई ने बताया कि प्रचंड ने शनिवार को दिल्ली रवाना होने से पहले, शहर के सुपर कॉरिडोर पर आईटी दिग्गज टीसीएस के विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) का दौरा किया और कंपनी के काम-काज को समझा। अधिकारियों ने बताया कि मध्यप्रदेश दौरे में प्रचंड ने धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान शिव के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में शामिल महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बताया कि नेपाल के प्रधानमंत्री ने इंदौर में गीले कचरे से बायो-सीएनजी बनाने वाले एशिया के सबसे बड़े संयंत्र तथा ठोस अपशिष्ट निपटान इकाई का दौरा भी किया और भारत के सबसे स्वच्छ शहर के स्वच्छता मॉडल को समझा। गौरतलब है कि प्रचंड बुधवार को भारत की चार दिन की यात्रा पर आए थे। उन्होंने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दोनों देशों के आपसी संबंधों को लेकर राजधानी दिल्ली में वार्ता की थी। प्रचंड ने शुक्रवार रात इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि इस भेंट के दौरान दोनों देशों के बीच संपर्क, जल संसाधन और ऊर्जा के क्षेत्रों में आपसी संबंध मजबूत करने को लेकर बहुत दूर तक जाने वाली सहमति बनी है।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया