शिवराज सिंह चौहान का बयान, सभी आपदाओं, हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है टीम मध्यप्रदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए राज्य ने आपदा नियंत्रण के बेहतर इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़, भूकंप, आग, दुर्घटना आदि सभी प्रकार की आपदाओं की हर परिस्थिति से निपटने के लिए टीम मध्यप्रदेश पूरी तरह तैयार है। चौहान ने यहां वल्लभ भवन एनेक्सी-2 (मंत्रालय) में स्थापित राज्य स्तरीय सिचुएशन रूम (स्थिति कक्ष) तथा होम गार्ड मुख्यालय पर स्थापित राज्य-स्तरीय कंट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर (नियंत्रण और आदेश केन्द्र) का लोकार्पण करते हुए यह बात कही।

इसे भी पढ़ें: पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर ने आम लोगों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

उन्होंने कहा कि विभिन्न धर्म-स्थलों एवं मेला-स्थलों की लाइव फीड भी सिचुएशन रूम तथा राज्य-स्तरीय कन्ट्रोल कमाण्ड सेंटर को उपलब्ध होगी। इनमें आपदा की स्थिति निर्मित होने पर बेहतर प्रबंधन राज्य स्तर से सुनिश्चित हो सकेगा। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के 52 जिलों में से 45 जिलों में जिला कमाण्ड एवं कंट्रोल कॉल सेंटर की स्थापना की जा रही है तथा सात स्मार्ट सिटी वाले जिलों में स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत पूर्व से स्थापित (इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर्स) का ही उपयोग किया जाएगा। तीन जिलों होशंगाबाद, सीहोर एवं रायसेन में जिला कमांड एवं कंट्रोल सेंटर की पायलट परियोजना प्रारंभ की गयी है। उन्होंने कहा कि सिचुएशन रूम तथा कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर्स का शासन की विभिन्न गतिविधियों - आपदा एवं आपातकालीन स्थिति में जिला स्तरीय कॉल सेंटर के रूप में, सीएम हेल्पलाइन की निगरानी के लिए, लोक सेवा प्रदाय व्यवस्था में सुधार के लिए फीडबैक, सरकार द्वारा समय-समय पर चलाये जाने वाले अभियान, सर्वेक्षण, खरीदी, टीकाकरण, अन्य गतिविधियाँ, लोक सेवा प्रदाय व्यवस्था में सुधार के लिए फीडबैक तथा जिला प्रशासन की आवश्यकता अनुसार उपयोग भी किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री चौहान ने सिचुएशन रूम में होमगार्डस द्वारा किया गया आपदा नियंत्रण का मॉक लाइव डेमो भी (वर्चुअली) देखा। इसके अंतर्गत नदी में डूबते लोगों को बचाने का बचाव एवं राहत कार्य देखा गया।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!