क्रिस गेल को मिला IPL में खेलने का फायदा, बने विंडीज के उप कप्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2019

जमैका। आक्रामक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को ब्रिटेन में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज का उप कप्तान नियुक्त किया गया है। विश्व कप में पांचवीं बार हिस्सा लेने के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास की तैयारी कर रहे गेल बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं और उन्होंने आईपीएल में 500 के करीब रन बनाए। वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में भी काफी अच्छी फार्म में थे जहां उन्होंने पांच मैचों की श्रृंखला में दो शतक और इतने ही अर्धशतक जड़े।

इसे भी पढ़ें: KXIP के कप्तान अश्विन से मिले टिप्स विश्व कप में आयेंगे काम : मुजीब

गेल वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान हैं और उन्होंने आखिरी बार जून 2010 में टीम का नेतृत्व किया था। यह भी घोषणा की गई कि शाई होप आयरलैंड में चल रही त्रिकोणीय श्रृंखला में वेस्टइंडीज के उप कप्तान होंगे। श्रृंखला की तीसरी टीम बांग्लादेश है।

प्रमुख खबरें

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं

नेतन्याहू ने जेब से क्या निकाला, UN से भागे 77 देश, बैठा रहा भारत!

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Lucknow में Congress कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प