Extraction 3 के साथ लौट रहे हैं Chris Hemsworth, नेटफ्लिक्स के साथ डील हुई पक्की

By एकता | Apr 10, 2026

हॉलीवुड सुपरस्टार क्रिस हेम्सवर्थ एक बार फिर अपने धाकड़ अंदाज में लौटने के लिए तैयार हैं। नेटफ्लिक्स की सुपरहिट एक्शन फिल्म 'एक्स्ट्रैक्शन' के तीसरे पार्ट पर मुहर लग गई है। इसका मतलब है कि हमारे चहेते भाड़े के सैनिक टाइलर रेक फिर से किसी खतरनाक मिशन पर नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: Chris Pratt पर प्यार लुटाना Katherine को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर बुरी तरह Troll हुईं

इंस्टाग्राम पर दी खुशखबरी

क्रिस हेम्सवर्थ ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि वो अगले मिशन के लिए बहुत एक्साइटेड हैं। हालांकि फिल्म की कहानी को अभी सीक्रेट रखा गया है, लेकिन इतना तो तय है कि इस बार एक्शन और बचाव का मिशन पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक होने वाला है।

इसे भी पढ़ें: Matthew Perry को ड्रग्स के जाल में फंसाया गया था, जज ने Ketamine Queen को सुनाई अब तक की सबसे लंबी सजा

एक हिट फ्रेंचाइजी का सफर

आपको बता दें कि यह सीरीज 2020 में शुरू हुई थी। पहली फिल्म में टाइलर रेक को एक भारतीय गैंगस्टर के बेटे को बचाते हुए दिखाया गया था। फिल्म के लंबे एक्शन सीन्स लोगों को इतने पसंद आए कि यह नेटफ्लिक्स की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई। दूसरी फिल्म 2023 में आई और अब तीसरे पार्ट की शूटिंग इसी गर्मी में शुरू होने वाली है।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup की सफलता का हवाला देकर Donald Trump ने Infantino को बताया शानदार व्यक्तित्व

Myles Lewis-Skelly के लिए Arsenal छोड़ना होगा बड़ा मोड़, Manchester United और Chelsea की नजरें खिलाड़ी पर

Barcelona से Liverpool पहुंचे Ronald Araujo, बोले- करियर के इस पड़ाव पर क्लब बदलना बेहद जरूरी था

Cricket Rivalry से गहरी दोस्ती तक: Irfan Pathan ने 20 साल बाद बताया Sangakkara के साथ हुए उस विवाद का सच