क्रिस मौरिस ने कहा, लोगों को खुश होने का कारण देना हमारी जिम्मेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2021

मुंबई।  राजस्थान रॉयल्स के आलराउंडर क्रिस मौरिस ने कहा है कि भारत में कोविड-19 महामारी को लेकर उनकी टीम में कई बार चर्चा हुई है और यहां महामारी की दूसरी लाहर से लोगों को जो पीड़ा हो रही है उसे खिलाड़ी महसूस कर सकते हैं। भारत में संक्रमण के रोजाना तीन लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और महत्वपूर्ण दवाइयों तथा आक्सीजन की कमी ने संकट को और बढ़ा दिया है। मौरिस ने कहा कि जो हो रहा है उसे समझ पाना मुश्किल है। शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल्स की छह विकेट की जीत के बाद मौरिस ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘एक टीम के रूप में पिछले कुछ दिनों में हमने इस बारे में काफी चर्चा की है। हमने देखा है कि अगर पूरे भारत में नहीं तो फिर कुछ हिस्सों में यह महामारी कितना बुरा असर डाल रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो हो रहा है उसे समझ पाना बेहद मुश्किल है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम चेहरों पर मुस्कुराहट के साथ खेलें क्योंकि हमारे पास मुस्कुराने का कारण है और हम स्वस्थ हैं और हमें क्रिकेट खेलने को मिल रहा है।’’ 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स ने KKR को छह विकेट से हराया, संजू सैमसन छाए

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मौरिस ने कहा, ‘‘उम्मीद करते हैं कि हम घरों में हमें देख रहे लोगों को खुश कर पाएंगे। हम जीते या हारें, यह लोगों को खुश करने का मौका है, अगर इससे लोगों को खुश होने का मौका मिलता है तो एक खेल के रूप में हम अच्छा कर रहे हैं। ’’ मौरिस ने नाइट राइडर्स के खिलाफ 22 रन देकर चार विकेट चटकाए जिसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने 42 और दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने 24 रन की पारी खेलकर पूर्व चैंपियन टीम को सत्र की दूसरी जीत दिलाई। उन्होंने कहा, ‘‘आज हम योजना को कहीं बेहतर तरीके से लागू कर पाए, सही लेंथ से गेंदबाजी की, यॉर्कर और धीमी गेंद की। ’’ इस जीत से रॉयल्स का मनोबल बढ़ा देगा जिसे पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 10 विकेट की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी