चर्चिल ब्रदर्स ने चेन्नई सिटी को 3-2 से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2019

गोवा। विल्स प्लाजा के दो गोल की मदद से चर्चिल ब्रदर्स ने चेन्नई सिटी को बुधवार को 3-2 से हराकर उसकी पहले आईलीग फुटबाल खिताब को सुनिश्चित करने की उम्मीदों को झटका पहुंचाया। चेन्नई सिटी अभी आईलीग तालिका में शीर्ष पर है। उसकी तरफ से 29वें मिनट में आर सैंड्रो ने गोल किया लेकिन प्लाजा (38वें) ने चर्चिल ब्रदर्स को बराबरी दिलायी। 

चेन्नई को क्राइस्ट रेमी (50वें) ने फिर बढ़त दिलायी लेकिन पेड्रो मांझी ने 69वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलने में गलती नहीं की। इसके बाद प्लाजा ने 71वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। इस जीत से चर्चिल के 34 अंक हो गये हैं और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गया। चेन्नई सिटी 40 अंक लेकर अब भी शीर्ष पर है। वह ईस्ट बंगाल से चार अंक आगे है। 

इसे भी पढ़ें: चेन्नई ने मोहन बागान को 3-1 से हराया, खिताब के करीब पहुंचा चेन्नई सिटी एफसी

प्रमुख खबरें

Alia Bhatt ने अपने नये Photoshoot से लोगों को चौंकाया, लेकिन नेटिजन्स कह दिया दीपिका पादुकोण-करीना की कॉपी कैट!

Modi सरकार के 10 साल के कामकाज को सफल बता रहे बंगालवासी, चुनाव में राम मंदिर और कश्मीर भी होगा मुद्दा

खतरनाक डैंगू मच्छर से बचने के लिए गर्मियों में कूलर का पानी हर 2 दिन में साफ करें, अपनाएं ये तरीका

अरोरा या उत्तरी रोशनी आसमान में छाई, Geomagnetic storm बन रहा बड़ा कारण