13 साल से क्यों सिंगल हैं CID फेम Ansha Sayed? शादी और रिश्तों पर किया बड़ा खुलासा

By एकता | Nov 02, 2026

टीवी के लोकप्रिय शो 'सीआईडी' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री अंशा सैयद इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ, शादी और परिवार से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने यह भी बताया कि उनके माता-पिता अलग-अलग धर्मों से हैं और वह खुद दोनों धर्मों की परंपराओं को मानती हैं।

इसे भी पढ़ें: Koffee With Karan 9 में करीना-सैफ का धमाल, Episode 4 का ट्रेलर देखकर फैंस हुए उत्साहित

इसलिए खत्म हुआ था अंशा सैयद का आखिरी रिश्ता

अपने आखिरी रिश्ते के टूटने की वजह बताते हुए अंशा ने कहा कि वह उस व्यक्ति के साथ करीब तीन साल तक रिश्ते में थीं और उसे लेकर काफी गंभीर थीं। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि वह व्यक्ति किसी और को भी डेट कर रहा था। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें फेसबुक पर उस व्यक्ति की दूसरी लड़की के साथ हुई बातचीत मिल गई थी। इसके बाद उन्हें अपने रिश्ते की सच्चाई पता चली।

इसे भी पढ़ें: सुबह 4:30 बजे बजा अलार्म, लेकिन नहीं उठे टीवी एक्टर Anuj Thakur

माता-पिता की हुई थी इंटरफेथ मैरिज

अंशा सैयद ने बातचीत में अपने परिवार की धार्मिक परंपराओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता अलग-अलग धर्मों से हैं और दोनों ने अपनी शादी में अलग-अलग रीति-रिवाजों का पालन किया था।

अंशा ने कहा, "मैं बचपन से नाना-नानी के साथ रही हूं, इसलिए मेरा झुकाव उनकी तरफ ज्यादा है। जब मेरे मम्मी-पापा की शादी हुई, तो दोनों अपने-अपने रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे। मम्मी-पापा ने निकाह भी किया और शादी भी।" उन्होंने आगे बताया, "मैं नमाज भी पढ़ती हूं और पूजा भी करती हूं। हम ईद पर खीर बनाते हैं और दिवाली पर पूजा भी करते हैं। हम नवरात्रि में गरबा करते थे और गणपति में गणपति की पूजा करते हैं।"

प्रमुख खबरें

चेन्नई ओपन: भारी बारिश से पहले दिन एक भी मैच नहीं, मंगलवार को होंगे 16 मुकाबले

Asia Cup के लिए India A टीम में 15 वर्षीय Vaibhav Suryavanshi को मिला मौका

BCCI ने Rising Stars Asia Cup के लिए India A टीम का किया ऐलान, Tilak Varma बने कप्तान

Mahadev App: सौरभ चंद्राकर पर ED का एक्शन तेज, भगोड़ा घोषित करने रायपुर कोर्ट में लगाई अर्जी