पीकी ब्लाइंडर्स फिल्म से Cillian Murphy ने साझा किया अपना पहला लुक, बूढ़े टॉमी शेल्बी को देखकर हैरान हुए फैंस

By एकता | Oct 01, 2024

टॉमी शेल्बी वापस आ गए हैं! हॉलीवुड स्टार सिलियन मर्फी ने सोमवार को अपने आगामी प्रोजेक्ट की एक झलक साझा कर सबको चौका दिया। अनजान लोगों को बता दें, अभिनेता अपनी सबसे मशहूर भूमिका 'टॉमी शेल्बी' में वापसी कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स मशहूर टीवी सीरीज 'पीकी ब्लाइंडर्स' पर एक फिल्म बना रहा है, जिसका आधिकारिक तौर पर प्रोडक्शन शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Batman को मिला Walk of Fame, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले सुपरहीरो बने

टॉमी शेल्बी की अपनी भूमिका पर मर्फी ने कहा, 'ऐसा लगता है कि टॉमी शेल्बी ने मेरे साथ काम करना बंद नहीं किया है...पीकी ब्लाइंडर्स के फ़िल्मी संस्करण पर स्टीवन नाइट और टॉम हार्पर के साथ फिर से काम करना बहुत संतोषजनक है। यह प्रशंसकों के लिए है।' नेटफ्लिक्स की यह फिल्म छह सीज़न की सीरीज़ पर आधारित है जिसमें मर्फी, पॉल एंडरसन, हेलेन मैकक्रॉरी, टॉम हार्डी और जो कोल मुख्य भूमिका में हैं। अब तक फिल्म के लिए सॉल्टबर्न के बैरी कीघन और ड्यून की रेबेका फर्ग्यूसन की पुष्टि हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा