फर्जी आधार कार्ड के जरिए कर रहे थे संसद भवन में घुसने की कोशिश, CISF ने पकड़े तीन आरोपी

By रितिका कमठान | Jun 07, 2024

संसद भवन परिसर में फर्जी आधार कार्ड बनवाकर तीन मजदूर घुसने की कोशिश कर रहे थे। इन तीनों को सीआईएसएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। बेहद हाई सिक्योरिटी वाले संसद भवन में तीन मजदूर नकली आधार कार्ड बनवाकर घुसने की कोशिश कर रहे थे। 

फर्जी आधार कार्ड के जरिए एंट्री करने की कोशिश 

तीनों ही मजदूरों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं की तहत आरोप लगाए गए हैं। तीनों मजदूरों पर जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं क्योंकि तीनों ने नकली आधार कार्ड दिखाकर संसद में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सीआईएसएफ कर्मियों को संदेह होने पर उन्होंने उनकी जांच की ओर पकड़ लिया। 

तीनों फर्जी मजदूरों को पकड़ने के बाद संसद की सुरक्षा में लगे कमी भी उनसे पूछताछ करने पहुंचे। पुलिस इस बात की भी जांच करने में जुटी है कि तीनों को संसद भवन में क्यों जाना था। साथी यह भी जचने की कोशिश होगी कि तीनों ने फर्जी आधार कार्ड कब और कहां से बनवाए थे।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा