By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2025
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार तड़के राउरकेला इस्पात संयंत्र के अंदर ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।