Delhi : मेट्रो स्टेशन पर CISF के जवान ने खुद को मारी गोली, पश्चिम विहार मेट्रो स्टेशन की घटना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2024

नयी दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 36 वर्षीय कांस्टेबल ने बृहस्पतिवार को पश्चिम विहार (पश्चिम) मेट्रो स्टेशन पर अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजकर 40 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया कि जवान सहारे किशोर सामराव का शव एक्स-रे बैगेज स्कैनर के पास से बरामद किया गया। 

 

इसे भी पढ़ें: Indian Navy ने नौ जलदस्यु मुंबई पुलिस को सौंपे, पिछले सप्ताह पूर्वी सोमालिया में एक अभियान के दौरान पकड़े थे


अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल 2014 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में भर्ती हुआ था और 2022 में उसे सीआईएसएफ (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) में तैनात किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जवान ने अपनी सर्विसराइफल से आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि जवान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ दिल्ली के नरेला इलाके में रहता था। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल मामले की जांच कर रहा है।

प्रमुख खबरें

साल का अंतिम दिन: 31 दिसंबर को इन राज्यों में बैंक बंद, न्यू ईयर पर भी लंबी छुट्टियां, पूरी लिस्ट यहां पर है

Tamil Nadu: AIADMK का आरोप, राज्य में नशे की लत फैलने से बिगड़ रही कानून-व्यवस्था

Michael Vaughan ने ख्वाजा से कहा: अपनी शर्तों पर सिडनी में Ashes Test से लो संन्यास!

नए साल के जश्न की तैयारी में दुनिया, इधर भारत ने बैक-टू-बैक दो प्रलय मिसाइल दाग दी, दुश्मन के खेमे में मची खलबली