मेट्रो की फिर से शुरुआत को लेकर CISF ने तैयार किया प्रस्ताव- बिना मास्क वालों को प्रवेश नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के संचालन के फिर शुरू होने पर यात्रियों के प्रवेश को लेकर सीआईएसएफ ने एक प्रस्ताव तैयार किया है। बृहस्पतिवार को तैयार इस प्रस्ताव में शामिल उपायों के तहतयात्रियों को जांच से पूर्व शरीर पर धारण की गई किसी भी धातु को हटाना होगा। मास्क पहनने के साथ-साथ आरोग्य सेतु एप भी मोबाइल में डाउनलोड होना चाहिए। यदि किसी यात्री में फ्लू के लक्षण होंगे तो उसे यात्रा की अनुमति नहीं मिलेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा में तैनातअर्धसैनिक बल ने यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एक योजना तैयार की है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और शहरी विकास मंत्रालय के परामर्श के बाद ही बल द्वारा प्रस्तावित योजना को लागू किया जाएगा। बल द्वारा प्रस्तावित योजना के अनुसार लगभग 12,000 पुरुष और महिला कर्मियों को 160 से अधिक मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया जाएगा जिससे रेल नेटवर्क की सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू किया जा सके। योजना में कहा गया है, आरोग्य सेतु एप्लिकेशन से जारी ई-पास से कोविड-29 के लक्षण वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान उन्हें मेट्रो के उपयोग से रोका जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,248 हुई, अब तक 48 रोगियों की मौत

प्रमुख खबरें

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा