अपना उपभोक्ता बैंक व्यापार बेच रहा है सिटी बैंक, खरीदारों की रेस में एक्सिस बैंक सबसे आगें

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 22, 2021

अमेरिका का सिटी बैंक भारत से अपना कारोबार समेटने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए सिटी बैंक अपने कंजूमर बैंकिंग बिजनेस को बेचेगा, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने सिटी बैंक के उपभोक्ता कारोबार को खरीदने के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई है। आपको बता दें कि, अमेरिका के सिटी बैंक ने अप्रैल में वैश्विक रणनीति के तहत भारत में अपने उपभोक्ता बैंक कारोबार से अलग होने के लिए अपने योजना की घोषणा की थी। पिछले कई सालों से अमेरिका का सिटी बैंक भारत में अपने रिटेल व्यापार को बेचने के लिए खरीदार ढूंढ रही थी।

 सूत्रों ने बताया कि, एक्सिस बैंक की इस बोली को जीतने के बाद से उसके बैलेंस शीट के आकार का विस्तार होगा और खुदरा क्षेत्र में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। सिटी इंडिया का खुदरा कारोबार खरीदने की तैयारियों में एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक भी शामिल थे। इस रेस में सिंगापुर का डीबीएस बैंक भी शामिल था। आपको बता दें कि सिटी बैंक का भारत में खुदरा कारोबार 2 अरब का है। सिटी इंडिया ने क्रेडिट कार्ड, मॉर्गेज, वेल्थ मैनेजमेंट और डिपाजिट आदि के जरिये भारत में 2 अरब डॉलर से अधीक का खुदरा कारोबार स्थापित किया है।

 आपको बताते चलें कि, सिटी बैंक भारत में 1902 से मौजूद हैं, और 1985 से यह कंजूमर बैंकिंग बिजनेस में काम कर रहा है। अभी भारत में सिटी बैंक के 35 ब्रांच है। और कंजूमर बैंकिंग बिजनेस में करीब चार हज़ार कर्मचारी काम कर रहे हैं। अगर सौदा तय हो जाता है तो यह सभी एक्सिस बैंक का हिस्सा हो जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 | Qazi Touqeer से बदतमीज़ी पर घिरीं मनोज तिवारी की बेटी Rhiti Tiwari, सोशल मीडिया पर भड़के लोग, घमंडी कह कर किया ट्रोल

Zaporizhzhia में इमारतें क्षतिग्रस्त, Kharkiv में Russian Drone Attack में महिला की मौत

Afghanistan में Pakistan Air Strike, 28 चरमपंथियों के मारे जाने का दावा

CM Yogi के नेतृत्व में UP में कानून का राज, Meerut में बोले BJP अध्यक्ष Nitin Nabin