By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2025
सिटी ग्रुप की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जेन फ्रेजर ने बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरानभारत में डिजिटलीकरण बढ़ाने की बैंक की पहल पर चर्चा हुई।
इसके अलावा जेन ने भारत में सिटी के बढ़ते प्रत्यक्ष रोजगार आधार और अधिक डिजिटलीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में वित्त मंत्री को जानकारी दी।
इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने भारत को निवेश के अनुकूल गंतव्य बनाने के लिए सुधार लाने और कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने की दिशा में भारत के निरंतर प्रयासों का उल्लेख किया।