एशिया का सबसे बड़ा स्लम एरिया धारावी में एक लाख निवासियों को लगेगा कोरोना टीका, इन दो हॉस्पिटल ने शुरू किया अभियान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

मुंबई। विदेशी बैंक सिटी और निजी अस्पताल जसलोक हॉस्पिटल ने बृहस्पतिवार को एक अभियान की घोषणा की जिसके तहत अगले दो महीने में शहर के धारावी स्लम क्षेत्र के एक लाख से ज्यादा निवासियों को कोविड-19 का टीके लगाया जाएगा। धारावी कोविड-19 की पहली लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले इलाकों में से एक था।

इसे भी पढ़ें: मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 125 अंक उछला; निफ्टी 15,800 के पार

उम्मीद धारावी के लिए पहल मंगलवार को शुरू हो गयी और इसके तहत जसलोक हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मी धारावी के निम्न आय वर्ग के लोगों को हफ्ते में छह दिन टीके लगाएंगे। सिटी बैंक के दक्षिण एशिया क्षेत्र के लिए वैश्विक जन-सम्पर्क मामलों के प्रमुख देवाशीष घोष ने कहा कि यह पहल हमारे इस विश्वास से निकली है कि ‘ हम तभी सुरक्षित हैं, जब हम सभी सुरक्षित हैं।’ उन्होंने इससे जुड़ने के लिए जसलोक अस्पताल और स्थानीय निकाय के अधिकारियों का आभार जताया।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख