Heat Wave से भट्ठी बनते जा रहे चीन के शहर, असमान्य तापमान के ताप से पिघल रही इमारतों की छतें, टूट रही सड़कें

By अभिनय आकाश | Jul 13, 2022

चीन इन दिनों दोहरे संकट की मार झेल रहा है। बीते दिनों देश में विनाशकारी बाढ़ और तूफान के साथ ही कोरोना के नए वेरिएं ने भी लॉकडाउन के मुहाने पर देश के ला खड़ा कर दिया है। अब चीन में गर्मी ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चीन में सड़के भट्ठी बन गई है और इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि चीन की कमर्शियल कैपिटल माने जाने वाले शंघाई और दर्जनों अन्य चीनी शहरों में असामान्य रूप से गर्म मौसम में सड़कें उखड़ गई हैं और छतों की टाइलें भी टूट जा रही हैं। मंगलवार को दोपहर 3 बजे (स्थानीय समयानुसार), 86 शहरों ने रेड अलर्ट जारी किया था, जो तीन स्तरीय चेतावनी प्रणाली में सबसे अधिक है। 

इसे भी पढ़ें: कोविड के नए सब वेरिएंट की वजह से चीन में फिर लग सकता है लॉकडाउन, मार्केट 9% गिरा, कर्ज का बोझ कंपनियों के लिए पैदा कर रहा मुश्किलें

 जलवायु परिवर्तन का हवाला देते हुए अधिकारियों ने जुलाई के मध्य से आपदाओं के खिलाफ चेतावनी दी है, आमतौर पर साल का सबसे गर्म और सबसे गर्म समय। राज्य टेलीविजन ने दिखाया कि जियांग्शी प्रांत के एक कस्बे में गर्मी के कारण सड़क का एक हिस्सा 6 इंच ऊपर की ओर झुका हुआ नजर आया। वहीं चोंगकिंग में एक संग्रहालय की छत की पारंपरिक टाइलें गर्मी के ताप से टूट गई। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें