शासन की लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिक होता है राजा: नवीन पटनायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2020

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि शासन की लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिक राजा होता है। पटनायक ने भावी निवेशकों और उद्यमियों को बाधा रहित सेवाएं देने की पहल ‘मो सरकार’ (मेरी सरकार) में उद्योग एवं एमएसएमई विभाग शामिल करने की घोषणा करते हुए बृहस्पतिवार को यहां एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘बाजार की अर्थव्यवस्था में ग्राहक राजा है और इसी प्रकार शासन की लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिक राजा है। हम यहां उनकी सेवा करने के लिए हैं।’’

पटनायक ने कहा कि ‘मो सरकार’ पहल शासन और प्रशासन में नया आंदोलन है। यह लोक सेवकों के मूल मनोविज्ञान को बदलना चाहता है जिसे हम ब्रिटिश राज के समय से अपनाए हुए हैं। उद्योग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के साथ आईपीआईसीओएल, आईडीसीओ, उद्योग निदेशक कार्यालय, निर्यात, संवर्धन एवं विपणन निदेशलय कार्यालय जैसे उसके कॉरपोरेशन और 31 जिला उद्योग केंद्र ‘मो सरकार’ पहल के अंतर्गत आएंगे।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक ने ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष को दी ‘फ्लाइंग किस’

ओडिशा के उद्योग मंत्री दिब्य शंकर मिश्रा ने कहा, ‘‘हम अपने ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अधिकारियों को जागरुक करने की दिशा में आवश्यक प्रयास किए जा चुके हैं। मुझे भरोसा है कि विभाग मो सरकार के उद्देश्यों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’’

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा