योगा कर रहे थे देशवासी, अचानक भारत ने समुद्र में उतारे 3 युद्धपोत, मोदी ने जो कहा...

By अभिनय आकाश | Jun 22, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूरी दुनिया की नजरें कोलकाता पर थी। पीएम मोदी योग कर रहे थे। हजारों लोग उनके साथ थे और पूरी दुनिया भारत की शांति और संस्कृति की ताकत देख रही थी। मगर दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में ऐसा खेल शुरू हो चुका था जिसकी भनक तक दुनिया को नहीं थी। कहते हैं शांति की बात वही करता है जिसके पास शक्ति होती है और योग दिवस पर भारत ने यही करके दिखाया। जिस वक्त कोलकाता में योग चल रहा था उसी वक्त बंगाल की खाड़ी में भारत ने एक ऐसा कदम उठाया जिसकी गूंज इस्लामाबाद और बीजिंग तक सुनाई दी और वहां हलचल मच गई। एक तरफ योग का मंच था तो दूसरी तरफ समुद्र में शक्ति प्रदर्शन। एक तरफ पीएम मोदी थे तो दूसरी तरफ भारत के तीन युद्धपोत। 

इसे भी पढ़ें: इधर Median Line चीन की पैंतरेबाजी, उधर Taiwan ने पहली Submarine का Sea Trial शुरू किया

यह हर भारतीय नौसेना की आंख और कान है और अब आते हैं उस जहाज पर जिसकी वजह से पाकिस्तान की पनडुपियों की नींद उड़ सकती है। आईएएस अग्रे यह एंटी सबमरीन वॉरफेयरशिप है। मतलब साफ है अगर कोई दुश्मन पनडुपी समुद्र में छिपने की कोशिश करे तो उसे खोज कर खत्म करने की क्षमता इसी प्लेटफार्म में है। यानी दुश्मन चाहे सतह पर दिखे या समुद्र की गहराइयों में छिप जाए। भारतीय नौसेना ने दोनों के लिए इंतजाम पहले ही कर रखे हैं और यह सिर्फ शुरुआत है। आज भारतीय नौसेना के पास 140 से ज्यादा सक्रिय युद्धपोत है जो हिंद महासागर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक लगातार निगरानी और सुरक्षा में तैनात रहते हैं। यानी तस्वीर बिल्कुल साफ है। भारत योग भी करता है और जरूरत पड़े तो समुद्र में शक्ति प्रदर्शन भी कर सकता है। शांति उसका संदेश है। लेकिन सुरक्षा उसकी नीति है। 

Hindi me international news https://www.prabhasakshi.com/internationalके लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से  

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !