जिनपिंग की तानाशाही से पीड़ित नागरिक देश छोड़ने में लगे, चीन से विभिन्न देशों में शरण मांगने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2022

वो कहता तो खुद को लोकतांत्रिक देश है, लेकिन हमने उसके कई रूप देखे हैं। अपने खिलाफ बोलने वालों को कैसी कीमत चुकानी पड़ती है ये हम अलीबाबा के फाउंडर जैक मा के रूप में देख चुके हैं। उसकी विस्तारवादी नीति से तो एशिया के तमाम मुल्क त्रस्त हैं। अपने कर्ज जाल में देशों को फंसा उसकी जमीन को कब्जाना उसका पसंदीदा शौक है। हम बात कर रहे हैं भारत के पड़ोसी मुल्क चीन ती। जिसकी नीतियों और सरकार से अब वहां के नागरिक भी तंग आ गए हैं। इसलिए वो अपने रहने के लिए नया ठिकाना तलाशने में लगे हैं। माओ के नक्शेकदम पर चलते हुए चीन के तानाशाह शी जिनपिंग वैसे तो वर्तमान दौर को सांस्कृतिक क्रांति का दौर बता रहे हैं। लेकिन इससे इतर वहां के लोगों दूसरे देशों में शरण मांगते नजर आ रहे हैं जहां उन्हें किसी भी प्रकार की मानवता नजर आए।

इसे भी पढ़ें: चीन ने पैंगोंग झील पर सैन्य अभ्‍यास का वीडियो किया जारी, PLA के तीन लड़ाकू हेलिकॉप्‍टर उड़ान भरते आए नजर

दुनिया की नजर में भले ही चीन एक अमीर और खुशहाल देश है, जहां लोग मजे से रह रहे हैं। लेकिन वास्तविकता बेहद ही कड़वी है। आलम ये है कि सबसे अधिक अमीर लोग ही चीन से पलायन की इच्छा रखते हैं। हाल ही में कई उद्योगपतियों के सरकार की नजरों पर चढ़ने की कीमत चुकाने की वजह से भी लोगों में डर है। जिसकी वजह से अब चीनी नागरिक अपने ही देश में नहीं रहना चाहते हैं। ऐसे में अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो वो दिन दूर नहीं जब दुनिया के अन्य तानाशाह देशों के शासक से अत्याचारों से त्रस्त जनता कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंक दे। 

प्रमुख खबरें

Telangana में गरजे KTR, बोले- Congress है राज्य की सबसे बड़ी दुश्मन

अलविदा पहलाज निहलानी! 76 वर्ष की उम्र में दिग्गज फिल्म निर्माता का निधन, गोविंदा को दिया था पहला ब्रेक

Malviya Nagar Fire: CM Rekha Gupta ने रिपोर्ट तलब की, कड़ी कार्रवाई का वादा, मैक्स अस्पताल का किया दौरा

Delcy Rodriguez India Visit: तेल पर खेल, भारत-वेनेजुएला की बड़ी बैठक