सोमवार को लोकसभा में पेश होगा नागरिकता संशोधन विधेयक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2019

नयी दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किए जाने की उम्मीद है और इसे अगले दिन सदन में चर्चा के लिये लिया जा सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी थी । हालांकि कई विपक्षी दल इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं। इस विधेयक में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से शरणार्थी के तौर पर आए उन गैर मुसलमानों को नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है जिन्हें धार्मिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा हो। 

इसे भी पढ़ें: क्या है नागरिकता संशोधन विधेयक, इसे लागू कराने में क्या है बाधाएं, 5 लाइनों में समझें

गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने इस विषय पर राजनीतिक दलों एवं पूर्वोत्तर के नागरिक समूहों से व्यापक चर्चा की है और उनकी चिंताओं को दूर करने का प्रयास किया है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों ने इसकी तीखी आलोचना की है। नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर विरोध जताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि इससे संविधान का मूलभूत सिद्धान्त कमतर होता है।

प्रमुख खबरें

CPI ML Liberation पटना में 1 अक्टूबर को SIR से प्रभावित मतदाताओं की जन सुनवाई करेगा

Asian Games में Tejaswin Shankar ने जीता Decathlon Bronze, 1500m दौड़ में पहला स्थान

Devendra Fadnavis ने कहा Maharashtra के सूखा प्रभावित 265 तालुकों में फसल जांच शुरू

SIR पर Election Commission के कदम नाकाफी, Congress ने उठाए सवाल