Citroen C3: भारत में तहलका मचाने आ रही है ये कार, CRETA की बढ़ेंगी मुश्किलें

By अंकित सिंह | Mar 29, 2023

Citroen ने 27 अप्रैल को भारत में एक नई SUV के वैश्विक अनावरण की घोषणा की है। फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी अब भारतीय बाजार में अपना कदम रखने जा रही है। कंपनी भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी 27 अप्रैल को पेश कर सकती है। इस एसयूवी को पूरी तरह से भारत में डिज़ाइन और इंजीनियर किया गया है। भले ही फ्रांसीसी कार निर्माता ने अभी तक नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह C3 एयरक्रॉस की नेमप्लेट के अंतर्गत आ सकती है। सबसे बड़ी बात है कि इस एसयूवी को लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है। फिलहाल इसकी कीमत का भी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि यह एसयूवी सेगमेंट में भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा को टक्कर देगी।

इसे भी पढ़ें: महिंद्रा थार पर मिल रहा आकर्षक 1 लाख रुपये तक का शानदार डिस्काउंट, अभी बुक करें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिल सकता है। दावा किया जा रहा है कि कार का भारतीय मार्केट में प्रभाव जबरदस्त देखने को मिल सकता है। इंजन को लेकर भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन एसयूवी में 1.2 लीटर की क्षमता का 3 सिलेंडर युक्त टर्बो पैट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन को भी पेश किए जाने की बात हो रही है। लेकिन फिलहाल यह भविष्य के गर्भ में है। क्रेटा के अलावा इसका मुकाबला किया सेल्टॉस, मारुति ग्रैंड विटारा जैसी कारों से हो सकता है। इस गाड़ी के आने के बाद से लोगों को इस एसयूवी में एक नया विकल्प भी मिल सकता है। फ्रांसीसी कंपनी होने की वजह से इस पर लोगों का विश्वास भी जरूर होगा।

प्रमुख खबरें

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर Chhattisgarh में जलेंगे 36 लाख दीये

Saharanpur Mosque Demolition: जमीयत उलमा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा सहारनपुर, कानूनी विकल्पों पर मंथन