पर्यटकों के लिये मध्यप्रदेश के 11 शहरों में सिटी वॉक फेस्टिवल में आयोजित होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड सभी आयु वर्ग के स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिये राज्य के 11 शहरों में 12 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक ‘ सिटी वॉक फेस्टिवल  आयोजित करेगा। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक फैज़ अहमद किदवई ने एक विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस महोत्सव में कला, संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर, इतिहास, हेरिटेज, फूड, टेक्सटाइल, फोटोग्राफी और आध्यात्म आदि विषयों पर 100 से अधिक सिटी वॉक होंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वॉक के लिये स्थानीय ‘‘वॉक लीडर’’ नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में ATM मशीन तोड़कर पैसे चुराने की फिराक में थे तीन व्यक्ति

किदवई ने पर्यटकों से आग्रह किया है कि महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रदेश की विरासत से रूबरू हों। उन्होंने कहा कि सिटी वॉक फेस्टिवल भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, पन्ना, विदिशा, खजुराहो, चंदेरी, जबलपुर, बुरहानपुर और ओरछा में आयोजित किये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा को विश्व की बेहतरीन पार्टी बनाने के लिए काम करेंगे: जेपी नड्डा

इसमें पर्यटकों को पर्यटन स्थलों की समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता, समृद्धशाली इतिहास, परम्पराओं और ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराया जायेगा। किदवई ने बताया कि महोत्सव के लिये तारीखवार कैलेण्डर जारी किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिये पर्यटक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीयन करवा सकते हैं।

 

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला