नागरिक अधिकार समूहों ने फेसबुक बोर्ड से की मार्क जुकरबर्ग को हटाने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2018

 न फ्रांसिस्को। नागरिक अधिकार के लिए काम करने वाले दर्जनों समूह ने यहूदी विरोधी भावनाएं भड़काने समेत कई बड़ी गलतियों के लिए फेसबुक से अपने बोर्ड से मार्क जुकरबर्ग और शेरिल सैंडबर्ग को हटाने की बुधवार को अपील की। कंपनी के आलोचकों पर शोध कराने का काम फेसबुक द्वारा डिफाइनर्स पब्लिक अफेयर्स को सौंपने के हिमायती एवं अधिकार समूहों ने जुकरबर्ग और सैंडबर्ग पर सीधा हमला बोला।

इसे भी पढ़ें- निवेश-बैंक आईपीओ में शेयर की कीमतें ठीक रखने पर ध्यान दें : सेबी

इसमें कहा गया, “यह बेहद शर्म की बात है कि फेसबुक ने समाजसेवी जॉर्ज सोरोस के खिलाफ यहूदी विरोधी अभियानों का उपयोग करके आलोचना को नकारा और पक्ष समर्थकों का अपमान किया।” पत्र में जुकरबर्ग और सैंडबर्ग को फेसबुक के बोर्ड से हटने को कहने के साथ ही ऐसे सदस्यों को शामिल करने की अपील की गई है जो सोशल नेटवर्क के विविध वैश्विक समुदाय को प्रतिबिंबित करें।

इसे भी पढ़ें- सरकार ने उर्जित पटेल से इस्तीफा देने के लिये नहीं कहा: अरुण जेटली

वहीं म्यामां में फेसबुक ने कई पेज एवं अकाउंट बंद कर दिए जिनके बारे में संदेह था कि वह सेना से जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बुधवार को यह जानकारी दी। घृणा भाषणों एवं गलत सूचनाओं को रोक पाने में असफलता को लेकर आलोचनाओं का शिकार हो रहा फेसबुक उनसे निपटने में जूझता नजर आ रहा है। म्यामां की सबसे लोकप्रिय एवं प्रभावी वेबसाइट फेसबुक को दुर्भावनापूर्ण पोस्ट खासकर देश को रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ किए जा रहे पोस्ट के प्रति उसकी बेअसर प्रतिक्रिया को लेकर कई साल से फटकार पड़ रही है।

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए