पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट रात में की गोलाबारी, एक नागरिक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2020

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट पाकिस्तान के रेंजरों ने रात भर गोलाबारी की जिसमें 45 वर्षीय एक नागरिक घायल हो गया। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि हीरानगर के मनयारी इलाके में देर रात मोर्टर का गोला आकर फटा जिसके छर्रे वहां रहने वाले बोध राज को लगे। उसे हीरानगर के उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे से सीमापार से गोलीबारी और गोलाबारी शुरू हो गई थी जो रातभर जारी रही। इस पर सीमा सुरक्षा बल ने मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई की। सीमापार से हुए संघर्षविराम उल्लंघन के चलते सीमा के नजदीक रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई और उन्हें बंकरों में रात गुजारनी पड़ी। गोलाबारी की वजह से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और रेखा रानी नाम की महिला बेहोश हो गई। 

अधिकारियों ने बताया कि गोलाबारी तड़के पांच बजे बंद हुई। उन्होंने कहा कि इसमें पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ है, यह अभी पता नहीं चल पाया है। पाकिस्तान ने बीते एक हफ्ते से मानयारी और हीरानगर सेक्टर के नजदीकी इलाकों में बीएसएफ द्वारा किए जा रहे कुछ निर्माण कार्यों को बाधित करने के लिए गोलेबारी तेज कर दी है। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार की शाम पुंछ जिले के मेंधार सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे का संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ जिसमें छोटे हथियारों से गोलीबारी हुई और मोर्टार से गोले दागे गए। उन्होंने बताया कि गोलीबारी और गोलाबारी रात करीब सवा आठ बजे शुरू हुई और घंटों जारी रही। भारतीय सेना ने इसका कड़ा जवाब दिया। प्रवक्ता ने कहा कि हमारी तरफ किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

इसे भी देखें : Srinagar में Lockdown की Drone से निगरानी, Kashmir में बड़े आतंकी गुट का भंडाफोड़

प्रमुख खबरें

भारत ने रूस में जिंदा किया खतरनाक फार्मूला, अब होगा धमाका!

असम सरकार उठाएगी Jadav Payeng के इलाज का पूरा खर्च, मंत्री ने अस्पताल में जाना हाल

वैश्विक झटकों से निपटने के लिए R&D और निवेश बढ़ाए निजी क्षेत्र: Nirmala Sitharaman

Ukraine के विदेश मंत्री Andrii Sybiha बोले, Russia संकट पर भारत का प्रस्ताव सबसे मजबूत