बर्फबारी और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

jammu-srinagar-highway-closed-due-to-snowfall-and-landslide
[email protected] । Mar 12 2020 3:54PM

अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर यातायात बंद किए जाने से रामबन, बनिहाल, उधमपुर, जम्मू और कठुआ जिलों के बीच करीब 1500 वाहन फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के चलते दो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर क्षतिग्रस्त हुए। उन्होंने बताया कि राजमार्ग से बर्फ हटाने और भूस्खलन के मलबे को हटाने का काम जारी है।

बनिहाल/जम्मू। रामबन और उधमपुर जिले में ताजा बर्फबारी और कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बृहस्पतिवार को जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। 270 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी के लिए द्वार माने जाने वाली जवाहर सुरंग पर रात भर बर्फबारी हुई जबकि उधमपुर जिले में खेरी क्षेत्र और बनिहाल-रामबन इलाके में पूरी रात बारिश होने के कारण कई जगह भूस्खलन हो गया। ऐसे में पहले से राजमार्ग बहाली को लेकर किया जा रहा कार्य भी बाधित हुआ।

अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर यातायात बंद किए जाने से रामबन, बनिहाल, उधमपुर, जम्मू और कठुआ जिलों के बीच करीब 1500 वाहन फंस गए। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के चलते दो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर क्षतिग्रस्त हुए। उन्होंने बताया कि राजमार्ग से बर्फ हटाने और भूस्खलन के मलबे को हटाने का काम जारी है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़