PoJK में Pakistan की गोलियों से छलनी हुए नागरिक! Farooq Abdullah ने UNHRC से लगाई न्याय की गुहार

By अंकित सिंह | Jun 11, 2026

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से अपील की है कि वह पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में हाल ही में हुई अशांति की जांच करे, जिसमें पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा नागरिकों की कथित हत्या की बात सामने आई है। 11 जून को पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य मुश्किल हालात से गुज़र रहा है। पाकिस्तान के पास जो हिस्सा है, वहीं आज ऑपरेशन चल रहा है। वहाँ ज़ुल्म हो रहा है। कई लोग शहीद हुए हैं। घटना की पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। 

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने PoJK में आम नागरिकों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की हालिया कार्रवाई की निंदा की है और संयुक्त राष्ट्र से जवाबदेही तय करने की अपील की है। 'एसोसिएशन ऑफ टेरर विक्टिम्स इन कश्मीर' की चेयरपर्सन तस्लीमा अख्तर ने संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया और कहा कि आज हम पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के लोगों के समर्थन में यहां आए हैं और यह बताने आए हैं कि कैसे पाकिस्तान की शर्मनाक सेना ने निर्दोष नागरिकों पर लगातार गोलियां चलाई हैं।

इसे भी पढ़ें: Farooq Abdullah ने PM Modi को याद दिलाया वादा, कहा- Jammu Kashmir को Statehood का इंतजार है

PoJK में प्रदर्शनकारियों ने जवाबदेही, नागरिक अधिकारों और पाकिस्तानी प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के खिलाफ बल प्रयोग को रोकने की मांग की है। हजारों लोग रावलकोट में जमा हुए और इस इलाके में पाकिस्तान के जारी कब्जे और उसकी नीतियों के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई गोलीबारी में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए और घायल हुए नागरिकों के लिए न्याय की मांग की।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

World Junior Squash Championship: अनाहत सिंह ने रचा इतिहास, Gold Medal जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

अगस्त में IPO Market में आएगी बहार, Zepto समेत कई बड़ी कंपनियां जुटाएंगी ₹25,000 करोड़

Typhoon Noul का तांडव! चीन के Guangdong में सर्वोच्च चेतावनी, 400 से ज्यादा Flights रद्द

Comic-Con 2026 Big Reveal: 2028 में थिएटर्स में दिखेंगे नए Ghost Rider, आइकोनिक किरदार निभाएगा ये सुपरस्टार