सीजेआई ने फांसी की सजा के खिलाफ न्यायमूर्ति कृष्ण अय्यर के कड़े रुख को याद किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2025

भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई ने प्रख्यात न्यायविद न्यायमूर्ति वी आर कृष्ण अय्यर द्वारा मृत्युदंड के खिलाफ अपनाये गए कड़े रुख को रविवार को याद किया।

न्यायमूर्ति गवई ने अपने संबोधन में कहा कि न्यायमूर्ति अय्यर गरीबों और वंचितों के हितों के लिए खड़े रहे और वे आजीवन मानवाधिकारों के समर्थक, सामाजिक न्याय के योद्धा और नागरिक स्वतंत्रता के पक्षधर रहे।

उन्होंने कहा कि जीवन के अधिकार और सामाजिक-आर्थिक अधिकारों के बीच संबंध पर न्यायमूर्ति अय्यर का दृष्टिकोण पहली बार मृत्युदंड समाप्त करने पर उनके विचार के माध्यम से प्रकट हुआ। न्यायमूर्ति गवई ने एक वकील और एक न्यायाधीश के रूप में अपने कानूनी करियर पर न्यायमूर्ति अय्यर के प्रभाव का भी विस्तार से उल्लेख किया।

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की