महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ पर बवाल, पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंची CJP

By एकता | Oct 04, 2026

एसीपी विवेक भगत पर महिला पत्रकार से कथित छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध जताया है। सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि पुलिस पीड़ित महिला से मिलने को तैयार नहीं है।

इसे भी पढ़ें: फुटबॉल की तरह उठा-उठाकर फेंक रहे हैं... हिरासत में लिए जाने पर Saurabh Bharadwaj का Delhi Police पर आरोप

तीन महिला पत्रकारों की शिकायतें क्राइम ब्रांच को भेजी गईं

दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले को लेकर अपने एक्स हैंडल पर जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली इलाके में विरोध प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति के बीच तीन महिला पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए।

नई दिल्ली जिला पुलिस को तीनों महिला पत्रकारों की शिकायतें मिली हैं। पुलिस ने बताया कि निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के लिए इन शिकायतों को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch

आरोपों की जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट

दिल्ली पुलिस के अनुसार, अब इन शिकायतों की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

प्रमुख खबरें

AI कंपनियों की मांग से Hong Kong में शेयर बिक्री से रिकॉर्ड 47.5 Billion Dollar जुटाए गए

शाम की बड़ी खबरें: जंतर-मंतर पर पत्रकारों के उत्पीड़न की Crime Branch करेगी जांच, भदोही का बदला नाम

अमेरिका-चीन की टक्कर, BRICS की ताकत और रूस-यूक्रेन पर Jaishankar का बड़ा बयान

आर श्रीलेखा के इस्तीफे की खबर खारिज, BJP बोली- पार्षद पद पर बनी रहेंगी पूर्व DGP