Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch

Jantar Mantar protest
ANI
एकता । Oct 4 2026 11:53AM

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने एक एसीपी सहित पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने निष्पक्ष जांच के लिए यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठनों ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 3 अक्टूबर को प्रदर्शन के दौरान पुलिस अफसरों पर यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस मामले में तीन महिला पत्रकारों की ओर से शिकायतें मिली हैं। नई दिल्ली जिला पुलिस ने मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के लिए शिकायतों को क्राइम ब्रांच को भेज दिया है।

महिला पत्रकार ने एसीपी पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया कि जब आइसा (एआईएसए) की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया जा रहा था, तब एसीपी विवेक भगत ने उनके सीने पर हाथ मारा और उन्हें धक्का देकर वहां से चले गए।

महिला पत्रकार ने इस घटना को लेकर पुलिस में शिकायत देने की बात कही है। उनके मुताबिक, वह शिकायत दर्ज कराने के लिए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचीं, लेकिन करीब साढ़े तीन घंटे इंतजार करने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

महिला पत्रकार ने यह भी कहा कि उनके समर्थन में कई पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थाने के बाहर मौजूद थे। वहीं, दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शिकायतें मिल चुकी हैं और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Jantar Mantar प्रदर्शन, Delhi Police ने दर्ज कीं 3 FIR

सीजेपी ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

घटना के बाद कॉकरोच जनता पार्टी और अन्य संगठनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। सीजेपी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह और सह-संयोजक सौरव दास ने पुलिस द्वारा तुरंत एफआईआर दर्ज नहीं करने और शुरुआती जांच के नाम पर समय मांगने पर आपत्ति जताई है।

सीजेपी ने मामले में न्याय और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने रविवार सुबह 11 बजे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन के बाहर जुटने का आह्वान किया है।

इसे भी पढ़ें: SIR विवाद पर दिल्ली में बड़ा सियासी बवाल! CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा विपक्ष, 1000 लोग हिरासत में

योगेंद्र यादव ने भी तुरंत एफआईआर की मांग की

सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने भी कानून के मुताबिक इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों को लेकर दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़