By अभिनय आकाश | Nov 04, 2026
अमेरिका में मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को करारा झटका लगने के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने बुधवार को इन नतीजों पर तंज कसा। एक्स पर एक पोस्ट में दिपके ने कहा कि ज्ञानेश कुमार होते तो ट्रम्प के साथ ऐसा कभी नहीं होने देते। उनकी ये टिप्पणियां भारत में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध-प्रदर्शन के संदर्भ में थीं। सीजेपी और विपक्षी 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन, चुनावी प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर SIR को वापस लेने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
मिड-टर्म चुनावों में ट्रम्प प्रशासन की हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद-बाघेर घालीबाफ ने कहा, "चाहे वह अंतरात्मा की आवाज़ हो या बढ़ती महंगाई का मुद्दा, अमेरिकियों ने 'युद्ध को ना' कहा है, और हम इस संदेश का समर्थन करते हैं।