अमेरिका के 'ऑपरेशन जवाहिरी' को लेकर बड़ा दावा, किर्गिस्तान के एयरबेस से लॉन्च किया गया था ड्रोन

By अभिनय आकाश | Aug 06, 2022

अल-कायदा नेता अयमान अल-जवाहिरी 2 अगस्त को अफगानिस्तान में अमेरिका द्वारा ड्रोन हमले में मारा गया था। लेकिन अब इसको लेकर कुछ अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि अल जवाहिरी का खात्मा करने वाले अमेरिकी ड्रोन को संभवत: किर्गिस्तान के एक एयरबेस से लॉन्च किया गया था। पाकिस्तानी अखबार डॉन ने बताया कि हमला उत्तरी किर्गिज़ शहर मानस में स्थित एक अमेरिकी पारगमन सुविधा गैन्सी एयरबेस से लॉन्च किया गया था। अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार गांसी किर्गिस्तान में बिश्केक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक पूर्व अमेरिकी सैन्य अड्डा था। इसे अमेरिकी वायु सेना द्वारा संचालित किया जाता था। हालांकि इसे जून 2014 में किर्गिज़ सेना को सौंप दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: Hellfire मिसाइल से अल-जवाहिरी को किया खाक, 12 महीने से काबुल में था मौजूद, CIA ने बनाई थी पूरी योजना !

वहीं तालिबान के नेता भी सवालों के घेरे में है। कहा ये जा रहा है कि अफगानिस्तान में बिना तालिबान की मदद से अमेरिका इतने बड़े ऑपरेशन को अंजाम नहीं दे सकती। आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका ने पाकिस्तान या ईरान के एयरस्पेस का इस्तेमाल कर जवाहिरी पर ड्रोन हमला किया। अफगानिस्तान से अमेरिकी फौज के लौटने के बाद ये पहला बड़ा हमला था।

प्रमुख खबरें

Congress नेतृत्व की चेतावनी दरकिनार कर Harish Rawat ने जसपुर से निकाली जनसंवाद यात्रा

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Mahayuti और MVA में सीटों पर बढ़ी तकरार

Delhi Police की पत्रकारों को सलाह, प्रदर्शन कवरेज के समय वैध ID कार्ड साथ रखें

Rajya Sabha Election: उप्र में BJP के 8 प्रत्याशी सीएम योगी की मौजूदगी में आज भरेंगे पर्चा