पुतिन तोड़ देंगे NATO की दीवार, न्यूक्लियर हथियार का इस्तेमाल किए बिना भी यूक्रेन मिशन को समाप्त करने का किया दावा

By अभिनय आकाश | May 19, 2025

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस के पास यूक्रेन अभियान को पूरा करने और अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त ताकत है, और वह भी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बिना। स्टेट टीवी के क्रेमलिन संवाददाता के साथ एक साक्षात्कार में पुतिन ने कहा, "हमें यह गलती (परमाणु हथियारों का उपयोग) करने के लिए मजबूर करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन हमारे पास इस विकल्प के बिना उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त ताकत है।" रविवार रात को प्रसारित होने वाले साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "उद्देश्य इस संकट के मूल कारणों को खत्म करना, दीर्घकालिक और स्थायी शांति के लिए परिस्थितियों का निर्माण करना और रूस को सुरक्षा प्रदान करना है।" फरवरी 2022 में, अभियान की शुरुआत में, पुतिन ने "पूर्व सोवियत गणराज्य के नाज़ीकरण और विसैन्यीकरण और इसकी तटस्थ स्थिति का वर्णन किया था।

इसे भी पढ़ें: शांति वार्ता के 24 घंटे में रूस ने यूक्रेन पर फिर बोला हमला, नौ लोगों की मौत, चार घायल

रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बिना भी रूस के पास यूक्रेन अभियान को पूरा करने और अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त बल है। पुतिन ने ‘स्टेट टीवी’ को दिये साक्षात्कार में कहा कि हमें यह गलती (परमाणु हथियारों का इस्तेमाल) करने के लिए मजबूर करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन हमारे पास इस विकल्प के बिना भी उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त बल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसका उद्देश्य इस संकट के मूल कारणों को समाप्त करना, दीर्घकालिक और स्थायी शांति के लिए परिस्थितियां बनाना तथा रूस को सुरक्षा प्रदान करना है।

Latest World News in Hindi at Prabhasaksh  

प्रमुख खबरें

पति की हत्या की साजिश की आरोपी को Delhi Court ने दी Regular Bail, 4 साल से थी हिरासत में

बड़ी तैयारी शुरू...तनाव के बीच बॉर्डर पर पहुंचे सेना प्रमुख ने किया बड़ा धमाका

कर्नाटक MLC Election में Congress की करारी हार, BJP गठबंधन का दबदबा

Tata Group पर Rahul Gandhi के आरोपों पर Nirmala Sitharaman का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना