ट्रंप ने जो दावे किए वो बहुत गंभीर हैं, कांग्रेस नेता ने कहा- क्या प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बारे में कुछ कहा है?

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2025

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घोषणा कर रहे हैं कि मैंने समझौता कर लिया है। भारत टैरिफ घटा रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो जलवायु परिवर्तन को लेकर जो पेरिस एग्रीमेंट है, उससे वो निकल रहे हैं, विश्व स्वास्थ्य संस्था से निकल रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के जो सारे सिद्धांत हैं, उसको राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खत्म कर रहे हैं। क्या प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बारे में कुछ कहा है? क्या उन्होंने भारत की चिंताएं राष्ट्रपति ट्रंप को बोली हैं? संसद में यह मुद्दा उठाया गया है। हम इसे उठाते रहेंगे। यह बहुत गंभीर सवाल हैं।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump ने दी Putin को चेतावनी, कहा- अगर अब सीजफायर बाधित किया तो होगी तबाही

विदेश मामलों की संसदीय समिति को जानकारी देते हुए वाणिज्य सचिव ने स्पष्ट किया कि भारत और अमेरिका के बीच बातचीत अभी भी जारी है और कोई व्यापार समझौता अंतिम रूप नहीं ले पाया है। संसद पैनल के कई सदस्यों द्वारा डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर चिंता जताए जाने के बाद कि भारत शुल्क कम करने पर सहमत हो गया है।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा