By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2024
नोएडा के मायचा गांव में बीती रात एक फैक्टरी में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद कुल 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
बताया जा रहा है कि एक कंपनी में हो रहे निर्माण कार्यों का दूसरा पक्ष विरोध कर रहा था और घटना के दौरान गोली चलाए जाने की भी सूचना मिली है। कुमार ने बताया कि शर्मा की दी हुई शिकायत के आधार पर कुल 45 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास और दंगा समेत भारतीय न्याय सहिंता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।