मालदा में फिर भड़की हिंसा! तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में हुई झड़प, कई मकानों में तोड़-फोड़, देसी बम फेंके गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2022

इंग्लिश बाजार (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच झड़प के दौरान देसी बम फेंके गए और कई मकानों में तोड़-फोड़ की गई, जिसके कारण इलाके में तनाव पैदा हो गया। पंचायत समिति के पदाधिकारी सैफुद्दीन शेख के नेतृत्व में तृणमूल कार्यकर्ताओं के एक समूह की पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नासिर अली के नेतृत्व वाले धड़े से माणिकचक ब्लॉक के गोपालपुर बालूटोला इलाके में शनिवार को झड़प हो गई।

इसे भी पढ़ें: Coronavirus in India | 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,828 नए मामले, 14 मरीजों की गयी जान

पुलिस ने बताया कि इस दौरान देसी बम फेंके गए और कम से कम 12 मकानों में तोड़-फोड़ की गई। उन्होंने बताया कि इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। माणिकचक से विधायक और तृणमूल नेता सावित्री मित्रा ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच जमीन को लेकर विवाद पुराना है, जिसके कारण पहले भी हिंसा हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘इसका तृणमूल कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती