गौतमबुद्ध नगर के ईकोटेक-3 क्षेत्र में 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

नोएडा (उप्र), 30 जुलाई (भाषा)गौतमबुद्ध नगर जिले में ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाले 17 वर्षीय एक छात्र ने बुधवार रात कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ईकोटेक-3 थाना के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गौरव पटेल मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले का निवासी था और ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था।

सिंह ने बताया कि गौरव डायरी लिखता था और उसमें लिखी बातों से संकेत मिलता है कि वह गत दिनों से तनाव में था।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा