25,000 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को क्लीन चिट, उद्धव गुट ने दी ये प्रतिक्रिया

By अभिनय आकाश | Apr 24, 2024

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को बुधवार को महाराष्ट्र पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कथित 25,000 करोड़ रुपये के एमएससीबी बैंक घोटाला मामले में क्लीन चिट दे दी। विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और ईओडब्ल्यू के फैसले की निंदा की। शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने आरोप लगाया था और कहा था कि यह एक भ्रष्ट परिवार (पवार परिवार) था। लेकिन, आज उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: 5 साल में 68 फीसदी बढ़ी पवार गुट के उम्मीदवार की संपत्ति! कितने करोड़ के मालिक हैं बजरंग सोनवणे?

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि जिन सभी नेताओं पर आरोप लगे थे और वे बीजेपी में शामिल हुए थे, उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है। अपनी क्लोजर रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले में कोई आपराधिक कृत्य नहीं देखा गया। महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी अजित पवार) की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार अपनी भाभी और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले के खिलाफ मैदान में हैं। सुले एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के उम्मीदवार हैं. बारामती, जहां से अजित पवार विधायक हैं, पवार परिवार का गृह क्षेत्र है।

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार