वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप युवा भारतीय टीम के लिये अच्छा संकेत : द्रविड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2022

पोर्ट आफ स्पेन| भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने हाल ही में वेस्टइंडीज को वनडे श्रृंखला में 3 . 0 से हराने वाली युवा टीम के ‘पेशेवरपन’ की तारीफ की है। शिखर धवन पहले भारतीय कप्तान बन गए जिनकी अगुवाई में टीम ने वेस्टइंडीज का उसकी सरजमीं पर सूपड़ा साफ किया।

द्रविड़ ने कप्तान धवन की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘शिखर ने उम्दा कप्तानी की। आप सभी को शानदार प्रदर्शन के लिये शाबासी।’’ धवन ने कहा कि युवा टीम आगे जाकर और सफलता हासिल कर सकती है।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम सहयोगी स्टाफ और टीम के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हैं। आपके सहयोग के लिये आभारी हैं। गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह काफी युवा टीम है और इसने सफलता की ओर कदम रख दिया है। आप सभी को अभी लंबा रास्ता तय करना है।’’ धवन ने आखिर में कहा ,‘‘ हम कौन हैं। चैम्पियंस।’’ अब दोनों टीमें शुक्रवार से टी20 मैचों की श्रृंखला खेलेंगी।

प्रमुख खबरें

Air India को चाहिए $1.5 Billion की भारी Funding, Tata Sons और Singapore Airlines से मांगी बड़ी मदद

Rohingya refugees ने Bangladesh में निकाली रैली, सुरक्षित म्यांमा वापसी की मांग की

Delhi High Court ने PM आवास के पास स्थित 3 झुग्गी बस्तियों को खाली करने के लिए 6 हफ्ते दिए

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर