टॉयलेट सीट के पीले दाग से हैं परेशान? ये Kitchen Hacks मिनटों में देंगे Super Clean Result

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 11, 2026

टॉयलेट सीट की सफाई का ध्यान हर घर में रखा जाता है। कम से कम हफ्ते में आप दो बार ब्रश से टॉयलेट सीट की सफाई करती होंगी। हालांकि, लोग सीट के किनारों की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसकी वजह से पीला पड़ जाता है। टॉयलेट सीट के किनारे पीले पड़ना केवल देखने में खराब नहीं लगता, बल्कि यह साफ-सफाई और हाइजीन के लिहाज से भी अच्छा नहीं होता। रोजाना यूरिन की बूंदें किनारों पर गिरती है और ब्रश इन किनारों तक पहुंचता नहीं है।

टॉयलेट सीट के कॉर्नर की सफाई कैसे करें?

सिरका और बेकिंग सोडा

यदि आप पीलापन को साफ करना है, तो इसके लिए आपको यह टिप फॉलो करना होगा। बेकिंग सोडा और सिरका का कॉम्बिनेशन पीलेपन को जड़ से खत्म कर देगा। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको पूरी रात सफेद सिरका और बेकिंग सोडा पीलेपन के दाग पर डालकर छोड़ देना है। फिर आप इसे सुबह ब्रश की मदद से साफ करें। आप देखेंगी की दाग साफ करने के लिए आपको ज्यादा नहीं रगड़ना होगा। 

नींबू और नमक का घोल

इस टिप्स को आप लगभग हफ्ते में 3 से 4 बार करना होगा। इससे यह आसानी से साफ हो जाएगा। यह एक नेचुरल क्लींजर है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले सीट के किनारों पर आधा कटे नींबू को रगड़ना है। यदि आप हाथों का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो नमक और नींबू का घोल तैयार करके सीट के पीलेपन वाले निशान पर डालें। लगभग 3 से 4 घंटे के छोड़ने के बाद ब्रश की मदद रगड़ें। यह आपको हफ्ते में 3 बार ऐसा करना होगा। ऐसा करने से पीलापन खत्म हो जाएगा। 

गर्म पानी और डिटर्जंट पाउडर

रात के समय आपको यह तरीका इस्तेमाल करें। रात में आप को भी डिटर्जंट पाउडर का गाढ़ा घोल तैयार करें और पीलेपन के दाग पर डालकर छोड़ दें। अगली सुबह आप गर्म पानी धीरे-धीरे डालें और ब्रश की मदद से रगड़ें। हफ्ते में से 3 बार ऐसा करने से दाग आसानी से साफ हो जाएगा। इन तरीकों से टॉयलेट सीट को साफ किया जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

Astrology Tips: ये 5 ग्रह Kundli में बना दें पंचमहापुरुष राजयोग तो मिलता है राजा जैसा Power

IPL Playoffs की रेस में पंजाब का अहम मुकाबला, क्या Mumbai Indians बिगाड़ेगी पूरा खेल?

Analysis: विजय सरकार का फ्लोर टेस्ट AIADMK के लिए अस्तित्व की लड़ाई क्यों बन गया?

Bangladesh में भारत के खिलाफ भीषण बवाल, Border पर सख्ती से मचा चीख पुकार!